मंत्रिमंडल विस्तार पर लग सकती है हाईकमान की मुहर यह संभावित मंत्रियों के नाम पढ़ें पूरी खबर दैनिक अग्नि मशाल के साथ,,?

*मंत्रिमंडल विस्तार पर लगी मोहर!!*


 


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को भी काफी माथापच्ची हुई। इसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत मौजूद रहे। दो दिन की चर्चा के बाद यह तय हो गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार में 25 से 26 चेेहरों को शामिल किया जाएगा।


          इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के बाकी पांच लोग प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और राजवर्धन सिंह दत्तीगांव तो कांग्रेस से भाजपा में आए चार नाम बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव और हरदीप सिंह डंग शामिल हैं। वहीं भाजपा के 15-16 वरिष्ठ नेताओं को मौका दिया जायेगा।


        सत्ता और संगठन ने लगभग डेढ़ गुना नाम तय किए हैं, जिनमें से दिल्ली बात करके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बुधवार को सुवासरा मंदसौर सीट से विधायक रहे हरदीप सिंह डंग भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और प्रदेश नेतृत्व और संगठन से बातचीत की। डंग भी कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। वे कमलनाथ सरकार बनने के कुछ समय बाद से ही भाजपा के संपर्क में थे।


 


*24 सीटों पर उपचुनाव*


 


मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही भाजपा 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच बुधवार को प्रभुराम चौधरी और पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार की मुलाकात हुई। पार्टी ने मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता और जिलाध्यक्ष को भोपाल बुलाकर बातचीत की। संगठन ने हाटपिपल्या से विधायक रहे दीपक जोशी को बुलाया और जीत को लेकर जोड़-तोड़ पर चर्चा की।


Popular posts
वन परिक्षेत्र शाखा हर्रई में विश्व रेंजर दिवस के उपलब्ध पर पौधरोपण किया गया
Image
छिंदवाड़ा- 6 -7 वर्षो से फरार दो स्थाई वारंटी को दमुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Image
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी द्वारा मीडिया को बिकाउ, जनता को सोया हुआ बताना दुर्भाग्यपूर्ण
Image
कलेक्टर श्री सौरभ सुमन द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की गई विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
पता अलकापुरी का हेल्थ बुलेटिन में इंदिरा नगर इंद्र नगर में मचा हड़कंप,, टीम पहुंची थी इंदिरा नगर मुंबई से आया सीए और उसकी पत्नी पॉजिटिव निकले, गलत पते से फिर इंदिरा नगर में हड़कंप मचा, दंपत्ति अलांस सिटी में रहते है,?
Image