शिवराज ने कहा- जब हम इंदिरा से नहीं डरे तो आप क्या हैं, भारत माता की जय बोलते रहेंग

राजगढ़ में कलेक्टर और एसडीएम के खिलाफ भाजपा धरना दे रही है।
राजगढ़. राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए भाजपा के नेता राजगढ़ जिले के व्याबरा पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, गोपाल भार्गव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस दौरान कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हम वो कार्यकर्ता हैं जो इंदिरा गांधी से नहीं डरे तो आप क्या है। हम किसी माई के लाल से डरने वाले नहीं
सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता किसी को छेड़ता नहीं लेकिन अगर किसी ने हमारे कार्यकर्ता को छेड़ा तो फिर वो छोड़ता है। शिवराज सिंह चौहान मंच में मजाकिया अंदाज में भी दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि अगर हमें पता होता कि ये सरकार मध्यप्रदेश को एक साल में बर्बाद कर देगी तो हम बनने ही नहीं देते। उन्होंने व्याबरा के लोगों से कहा कि थोड़ी गलती आपकी भी है। दो-तीन वोट और दे देते तो क्या था। शिवराज ने कहा मैंने अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार ऐसा देखा है जब कोई कलेक्टर भारत माता की जय बोलने वालों को थप्पड़ मारे। मैं 10वीं बार ( 5बार सांसद, 5बार विधायक ) जनप्रतिनिधि हूं। तीन बार सीएम भी रहा चौथी बार रहते-रहते बच गया। पर ऐसा अधिकारी पहली बार देखा है जो भारत मां कि जय बोलने वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मारता हो।
हम इंदिरा से नहीं डरे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब हम आपातकाल में इंदिरा गांधी से नहीं डरे तो कमलनाथ जी आप क्या हैं। आपातकाल में हम भारत माता की जय बोलते हुए जेल गए थे। हम भारत मां कि जय बोलने में एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे।
Rakesh Singh
✔@MPRakeshSinghकभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि भारत मां की जय बोलने पर थप्पड़ मारा जाएगा, कलेक्टर दौड़ा-दौड़ा कर,कार्यकर्ताओं की कॉलर पकड़कर उनको पीटेंगी।पवित्र राष्ट्रीय ध्वज पैरों के नीचे कुचला जाएगा। एसडीएम दौड़-दौड़ कर कार्यकर्ताओं को मारेंगी।
उन्होंने कहा- भाजपा पूछना चाहती है, क्या वजह है कमलनाथजी कि आपकी सरकार के अधिकारियों को भारत मां की जय बोलने पर क्रोध आता है? भाजपा कार्यकर्ता सौगंध लेकर घर से निकला है, भारत मां की जय बोलते जाएंगे-आगे बढ़ते जाएंगे। चाहे जीवन की अंतिम श्वांस क्यों न लेना पड़े रुकेंगे नहीं। देश की आजादी के बाद कांग्रेस का नाम लेकर 70 सालों में 55 साल तक सत्ता का सुख भोगने वाले कांग्रेसी नेता आज भारत मां का अपमान करने वालों के साथ खड़े होंगे, शर्म से गांधी जी का सर भी आज झुकता होगा।