रातभर ससुराल की चौखट पर बैठी रही विवाहिता, सास ने नहीं खोला दरवाजा, पति ने भी मुंह फेरा

रातभर ससुराल की चौखट पर बैठी रही विवाहिता, सास ने नहीं खोला दरवाजा, पति ने भी मुंह फेरा



 

 



 
 

 
 

 
 

 
 




आगरा में एक बहू ने अपनी ससुराल के गेट पर धरना दिया। बहू का आरोप है कि पति साथ नहीं रखना चाहता है। चार महीने पहले उसे मायके में छोड़ आया था। अब वो घर आई तो सास ने घुसने नहीं दिया। रविवार को पुलिस ने पति से बात की। पति का कहना था कि पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा रखा है। ऐसे में उसे साथ नहीं रख सकते थे। काफी समझाने पर भी दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका।