उज्जै।
माधव काॅलेज के छात्र के रूप में मुझे आप सबका आशीर्वाद मिलता रहा है। इस ऐतिहासिक काॅलेज से महान लोगों का संबंध रहा है। मुझे यहां का विद्यार्थी होने पर गर्व है। शासन द्वारा मुझे जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बना कर जो विश्वास व्यक्त किया गया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस महाविद्यालय के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने म.प्र. में कई बदलाव किये है। माधव काॅलेज में भी हम एक नई शुरूआत करेंगे और इसे इसका खोया हुआ गौरव पुनः प्राप्त करने में सहायता करेंगे। माधव काॅलेज को हम आदर्श काॅलेज बनाएंगे।
यह उद्गार माधव काॅलेज जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश परमार ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात व्यक्त किये। स्वागत भाषण में प्राचार्य डाॅ. मंसूर खान ने कहा कि महेश परमार को जनभागीदारी समिति अध्यक्ष बनाने पर हम उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर अरूण वर्मा, अनंतनारायण मीणा, योगेश शर्मा, महेश सोनी, कमल पटेल, राजेन्द्र भारती, चेतन यादव, मनीष शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये और माधव काॅलेज की ऐतिहासिक धरोहर का पुनरूध्दार करने में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बटुकशंकर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन विवेक गुप्ता ने किया एवं आभार सोनू शर्मा ने माना।